Masalon ka Uttam Utpadan (Hindi)

Image
Masalon ka Uttam Utpadan (Hindi)
................................................................................................
Rashid Pervez
................................................................................................
Binding:  Hardcover
Imprint:  Write and Print Publications
Year:  2019
................................................................................................
ISBN: 9789388317177
................................................................................................
Price: Rs. 2000.00

About The Books

मसालों का उत्तम उत्पादन, पुस्तक में मसाला फसलों जैसे, काली मिर्च, इलायची, अदरक, हल्दी, जायफल, वैनिला तथा दालचीनी की सभी महत्वपूर्ण समस्याओं का निराकरण स्वयं कर सकेंगे। इन्हीं आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए प्रस्तुत पुस्तक में उपरोक्त मसाला फसलों की उत्पादन पद्धतियाँ, विनाशकारी रोग, कीट एवं सूत्रकृमि एवं उनका प्रबंधन, मृदा पोषण प्रबंधन, मसालों के औषधीय गुण, फसलोत्तर प्रक्रिया एवं जैविक उत्पादन पर विशेष महत्व दिया गया है। यह पुस्तक कृषि वैज्ञानिकों, छात्रों, कृषि प्रसार कार्यकर्ताओं, उत्पादकों तथा मसाला फसलों में रुचि रखने वालों के लिए अति उपयोगी व लाभदायक सिद्ध होगी तथा मसाला फसलों जैसे काली मिर्च, इलायची, अदरक, हल्दी, वैनिला, जायफल तथा दालचीनी में रोगजनकों, कीटों एवं सूत्रकृमियों द्वारा होने वाली हानि को कम करने में सार्थक सिद्ध होगी।

About The Author

डॉ. राशिद परवेज, वर्तमान में प्रधान वैज्ञानिक के पद पर सूत्रकृमि संभाग, भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, नई दिल्ली में कार्यरत हैं। आपने एम.फिल. तथा पीएच.डी. की उपाधि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से ग्रहण की । आपके 85 शौध पत्र विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय अनुसंधान पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं। इसके अतिरिक्त आपकी 3 पुस्तकें, 23 पत्रिकाएं, 18 पुस्तक अध्याय प्रकाशित हो चुके हैं। आपने पांच कीटनाशक सूत्रकृमियों की नई उपजातियों की पहचान की है तथा कीटनाशक सूत्रकृमियों के उत्पादन हेतु एक मीडिया को विकसित किया है। आपको साइन्टिस्ट मेरिटोरियस पुरस्कार, डॉ. एच.एस. मेहता पुरस्कार, युवा वैज्ञानिक पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। आप निमेटोलोजिकल सोसाइटी आफ इंडिया तथा सोसाइटी आफ प्लान्ट प्रोटेक्शन साइंसेस के फैलो भी हैं।
   

Our Imprints


    Educationist Press     Educationist Press

-------------------------------------

    Ideal Thoughts Publishers

-------------------------------------

For latest updates


Contact Details

Office: A-2, Mittal Tower, Nimri Commercial Complex, Ashok Vihar, New Delhi-110052 (India)

Tel: 011-4563 5684 . Email: info @ writeandprint.com